फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत

Wed, 21 Jul 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
crime in sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा-कालाअंब एनएच-07 मार्ग पर जगतपुर माजरा के समीप ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। माजरा पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम जगतपुर माजरा निवासी रहिम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह अपने भाइयों के साथ जगतपुर में एनएच के किनारे पंजाबी ढाबे के पास खड़े थे। इस बीच एनएच सड़क पर मिश्रवाला की तरफ से एक ट्रैक्टर आया जो अपने पीछे दो मिक्सचर जोडे़ हुए थे। ट्रैक्टर के तेज रफ्तारी के बीच एक गाड़ी से पास लेने के चक्कर में वह अपनी गलत दिशा में जाकर माजरा की तरफ से अपनी दिशा में आ रही एक स्कूटी को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के लगने से स्कूटी चालक सड़क पर गिर गया। घायल स्कूटी चालक का नाम अर्जुन प्रसाद रंजन(48) निवासी बेहड़ेवाला पता चला। अर्जुन काफी समय से ग्राम बेहड़ेवाला में रहता था। हादसे के चंद वक्त बाद ही घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने माजरा थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

आरोपी ट्रैक्टर चालक ने अपने ट्रैक्टर को मौके से भगा दिया। कुछ दूर आगे ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया जहां चालक ने ट्रैक्टर से एक मिक्सचर को छुड़ा कर एक मिक्सचर को लेकर मौके से भाग गया। हालांकि, बाद में आरोपी को माजरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना माजरा के मुख्य आरक्षी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे की छानबीन की। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed