फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Crime in sirmaur

पांवटा साहिब में अलग-अलग स्थानों पर शराब बरामद

Sun, 11 Jul 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Crime in sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा है। विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पुलिस टीम ने शराब बरामद की है। किशनपुरा में अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान 12 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम गश्त के दौरान बद्रीपुर चौक पर थी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि बलबीर सिंह पुत्र बुद्ध राम निवासी गांव किशनपुरा, डाकघर जामनी वाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, अपने मकान में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान उक्त शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में पुलिस पुलिस की टीम बांगरण चौक पर थी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि गुरुदेव पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव बेहड़ेवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर अपने मकान में अवैध तौर पर शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके मकान के अंदर छह लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम गश्त पर निकली थी। टीम इस दौरान काका राम निवासी सालवाला मकान पर गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। मकान की तलाशी के दौरान उसके मकान के अंदर से 15 लीटर शराब बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है।

बॉक्स के लिए--
राजगढ़ के जोला में भी पकड़ी शराब
राजगढ़ (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 3.750 लीटर अवैध रूप से स्वयं निकली गई कच्ची शराब बरामद की है। जोला गांव में एक व्यक्ति अवैध शराब निकाले का कार्य करता है। पुलिस दल ने जोला गांव में दबिश देकर सुभाष के मकान में छापा मारा जहां पर उक्त शराब मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed