{"_id":"60e9ace98ebc3e932312f6a2","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3764424176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो निजी बसें ब्लैक लिस्ट, ठोका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो निजी बसें ब्लैक लिस्ट, ठोका जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड के निजी बस ट्रांसपोर्टर और कुछ स्थानीय निजी बस ऑपरेटर मिलकर सरकारी खजाने को चपत लगा रहे हैं। टीम ने जब बस चालकों और परिचालकों को सवारियों को शिफ्ट करते हुए पकड़ा तो वह टीम से ही बदसलूकी करने लगें। पुलिस में भी इसकी शिकायत की गई है। आरटीओ सिरमौर ने दो निजी बस ऑपरेटरों को जुर्माना किया और ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।
एचआरटीसी बस अड्डा प्रभारी प्रेम ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड से पांवटा साहिब आने वाले वाली निजी बसों में अवैध तरीके से सवारियां उठाई जा रही हैं जिसके बाद निगम के निरीक्षक गुरु चंद व ऑडिटर बलबीर ठाकुर मौके पर पहुंचे। हिमाचल पथ परिवहन निगम बस हरिद्वार से शिमला में बहुत कम सवारियां आईं। जबकि उत्तराखंड की निजी बस में 60 से 70 सवारियां भरी हुई थीं। पांवटा साहिब के यमुना घाट पर अवैध रूप से यह सवारियों को भर रहे थे। ऐसा करने से रोकने पर ट्रांसपोर्टर द्वारा परिवहन विभाग और एचआरटीसी के लोगों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है।
अड्डा प्रभारी ने बताया कि पांवटा साहिब के कुछ ट्रांसपोर्टर प्रदेश सरकार और एचआरटीसी को सीधे नुकसान पहुंचा रहे हैं। सांठगांठ कर यमुना घाट बैरियर पर उत्तराखंड की प्राइवेट बसें नेपाल से आने वाले कामगारों को हरिद्वार से लेकर यमुना घाट बैरियर पर छोड़ देती हैं जिससे प्रदेश सरकार को टैक्स न देना पड़े।
विज्ञापन
वहीं, पांवटा के निजी बस चलाने वाले उन्हें यहां से उठाकर शिमला ले जाते हैं जिसके कारण न केवल हिमाचल प्रदेश सरकार को टैक्स का नुकसान हो रहा है, बल्कि एचआरटीसी को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पांवटा बस स्टैंड पर खड़ी सवारियां अलग से इन बसों का इंतजार ही करती रह जाती हैं। एचआरटीसी और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टर द्वारा बदसलूकी किए जाने की शिकायत विभागीय अधिकारियों में पुलिस थाना में कर दी है।
उधर, आरटीओ सिरमौर सोना चौहान ने कहा कि दो निजी बस ऑपरेटरों को जुर्माना और ब्लैक लिस्ट किया गया। निजी ट्रांसपोर्टर अपने रूट और टाइम टेबल से बाहर जाकर सवारी नहीं उठा सकते हैं। उन्हें बस स्टैंड से ही सवारियां उठा अपने रूट पर चलने की अनुमति दी गई है।
बॉक्स...
पुलिस थाने में धमकाने की मिली है शिकायत: डीएसपी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने कहा कि एचआरटीसी निरीक्षक की शिकायत मिली है जिसमें निजी बस ऑपरेटर पर धमकाने व अभद्र व्यवहार के आरोप हैं। शिकायत मिलने पर जांच की जा रही है।
...