{"_id":"60d623a38ebc3e33471b37a6","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml374818678","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी के 37 मामले दर्ज, 54 किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करी के 37 मामले दर्ज, 54 किए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा से सटे होने के कारण इस जिले में बाहरी राज्यों से अवैध नशीली दवाइयों की खेप पहुंच रही है लेकिन सिरमौर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। इस वर्ष अभी तक जिला सिरमौर में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 37 मामले दर्ज करके 54 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। चूरापोस्त और नशीली दवाइयों की बढ़ी खेप के साथ पुलिस ने गांजा तस्करी गिरोह का भी भंडाफोड़ किया।
एसपी सिरमौर डॉ. खुशहाल शर्मा ने जिला सिरमौर के सभी पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को नशीली पदार्थों के अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के आदेश दिए हैं। ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस दिनरात कार्य कर रही है। हालांकि, इसमें जनता के सहयोग की बेहद जरूरत है। एसपी ने बताया कि इस साल अभी तक पुलिस ने 54 लोगों को अवैध नशे का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बॉक्स के लिए---------------
इस साल बरामद की गई नशे की मात्रा
1. चरस 9.963 किग्रा
2. अफीम 298.220 ग्राम
3. चुरा पोस्त (भुक्खी) 1298.816 किग्रा
4. गांजा 429.708 किग्रा
5. स्मैक 9.143 ग्राम
6. हेरोइन 16.107 ग्राम
7. ट्रामाडोल कैप्सूल 2394
8. ट्रामाडोल पाउडर 971.176 किग्रा
9. नशे की गोलियां 3011325
10. नशीली दवाओं की शीशियां- 15
----------------------------------------
क्या कहते हैं एसपी
नशे के कारोबारियों को पकड़वाने में जनसहयोग जरूरी : एसपी
एसपी खुशहाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर सिरमौर की जनता से नशे जैसी सामाजिक कुरीति से दूर रहने का आह्वान किया है। उन्होंने लोगों को नशे के कारोबारियों को पकड़वाने के लिए पुलिस का सहयोग करने का आग्रह भी किया है। कहा कि ड्रग फ्री हिमाचल ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति नशे के बारे में शिकायत दर्ज करवा सकता है। इस पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रहेगी।