{"_id":"60d33f478ebc3e32b91fb391","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml374539769","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन पुलिस ने काटे 26 चालान, लापरवाह चालकों पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन पुलिस ने काटे 26 चालान, लापरवाह चालकों पर शिकंजा
विज्ञापन
नाहन के बाजार में दोपहिया वाहन चालक का नंबर नोट करते यातायात प्रभारी।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। यातायात पुलिस नाहन की लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को पुलिस ने बिना हेलमेट बैठे सवारों, नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने और बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर ताबड़तोड़ 26 चालान काटे।
यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा की अगुवाई में पुलिस ने शहर के दिल्ली गेट, मललात, गोविंदगढ़ मोहल्ला और यशवंत चौक आदि क्षेत्रों में कार्रवाई अमल में लाई।
बता दें कि इस दौरान पुलिस लोगों को कोविड महामारी को लेकर भी जागरूक कर रही है। साथ ही यातायात नियमों की पालना न करने वालों पर कार्रवाई की गाज भी गिरा रही है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिल्ली गेट आदि हिस्सों में अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने पर काटे गए चालान अदालत में आगामी कार्रवाई को प्रेषित किए। जबकि, दो पहिया वाहन के पीछे बैठे सवार के हेलमेट न पहनने पर कई सवारों ने मौके पर ही जुर्माने की अदायगी की।
इसके अलावा कई चालक बिना लाइसेंस के वाहन दौड़ाते नजर आए। ऐसे वाहन चालकों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसकर जुर्माना वसूला।
यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने बताया कि यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग हिस्सों में 26 चालान काटे, जिसमें कइयों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस का मकसद किसी को भी परेशान करने का नहीं है। पुलिस कई कई बार लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की गुजारिश कर चुकी है। बावजूद इसके वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाह वाहन चालकों पर इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।