{"_id":"60b122858ebc3e29b9092c82","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3717951197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग पर डीएसपी ने काटे चार चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग पर डीएसपी ने काटे चार चालान
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। ओवरलोडिंग करने के लिए ट्रकों के बॉडी का स्ट्रक्चर बढ़ाने और मॉडिफाई करने के लिए डीएसपी संगड़ाह ने चार ट्रक ऑपरेटरों के चालान काटे। उपमंडल संगड़ाह में सैकड़ों बीघा में चल रही पांच लाइम स्टोन माइन से पत्थर की ओवरलोडिंग के लिए ट्रक ऑपरेटरों द्वारा गाड़ी की बॉडी में अतिरिक्त स्थान बनाने के लिए उसे मॉडिफाई किया गया है।
क्षेत्र के बबलू चौहान और विजेंद्र कुमार ने इस बारे में कई शिकायतें संबंधित अधिकारियों से की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संगड़ाह में सरकारी धर्म कांटा न होने के चलते पुलिस थाना क्षेत्र में ओवरलोडिंग के चालान नहीं किए जाते हैं।
दो साल पहले हालांकि संगड़ाह के लिए माइनिंग चेक पोस्ट और वेट ब्रिज स्वीकृत किया गया है लेकिन, जिला खनन अधिकारी सिरमौर के अनुसार उपयुक्त जमीन न मिलने के चलते खनन पड़ताल चौकी का निर्माण शुरू नहीं किया गया है। ट्रकों का वास्तविक बॉडी स्ट्रक्चर अथवा हाइट बढ़ाए जाने पर एमबी एक्ट के तहत चालान किए जा रहे हैं। डीएसएपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि वीरवार रात्रि रेणुकाजी से संगड़ाह आते वक्त उन्होंने ऐसे चार ट्रकों के चालान किए, जिनकी बॉडी बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
...........