{"_id":"612fbcb98ebc3eb796117395","slug":"crime-in-nahan-nahan-news-sml3823797193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन बाजार में चाइल्ड लाइन की दबिश, कम उम्र के 14 बच्चे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन बाजार में चाइल्ड लाइन की दबिश, कम उम्र के 14 बच्चे पकड़े
विज्ञापन
नाहन बाजार में दुकान का निरीक्षण करते चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। शहर के मुख्य बाजार में चाइल्ड लाइन की टीम ने बुधवार को अचानक दबिश दी। इस बीच 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के 14 बच्चों को चाइल्ड लाइन की टीम ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्य करते हुए पाया। जानकारी के मुताबिक चाइल्ड लाइन टीम सदस्य निशा चौहान और सुरेश पाल ने नाहन बाजार का दौरा किया। सबसे पहले टीम ने डीडी एंट्री करवाई।
इसके बाद पुलिस अधिकारी प्रशांत तोमर के साथ टीम सदस्यों ने गुन्नूघाट से लेकर दिल्ली गेट और बड़ा चौक होते हुए वापस गुन्नूघाट तक व्यापारिक प्रतिष्ठानों का जायजा लिया।
चाइल्ड लाइन की टीम ने इस दौरान दुकानों, होटलों, ढाबों का निरीक्षण किया। इस बीच 18 वर्ष से कम उम्र के 14 बच्चे कार्य करते हुए मिले, जो मोमो शॉप, स्वीट शॉप, दुकान और ढाबों में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
टीम ने जब इस बारे में दुकान मालिकों से बात की तो कुछ ने बताया कि उनके पास बच्चों का आयु प्रमाण पत्र नहीं है। इस मौके पर टीम ने उन्हें चाइल्ड लेबर एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि वह लोग 14 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे से काम सीमित समय तक ही करवा सकते हैं।
इस दौरान चाइल्ड टीम ने उन्हें 1098 के बारे में भी जानकारी दी। दुकान मालिकों को भी समझाया कि 14 वर्ष से कम बच्चों को दुकान पर काम करने के लिए न रखें। अगर रखना है तो 14 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे उनके पूरे दस्तावेज और बच्चे को कितने पैसे दिए जा रहे हैं, इसकी पूरी डिटेल होनी चाहिए और बच्चे से कम से कम पांच घंटे तक काम करवा सकते हैं। चाइल्ड लाइन टीम की सदस्य निशा चौहान ने बताया कि दुकान मालिकों से बच्चों संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। साथ ही उन्हें बच्चों के बारे में जानकारी साझा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।