{"_id":"66fea9f0875c8ea11901c363","slug":"crime-case-sirmourcrime-case-sirmour-nahan-news-c-177-1-ssml1030-133809-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चांदनी गांव से 11 वर्षीय छात्र को अपहरण करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चांदनी गांव से 11 वर्षीय छात्र को अपहरण करने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहड़ेवाला-भूंगरनी के समीप होश आया और कार रुकी तो भागने में रहा सफल
मयंक बोला, कुछ सूंघाने के बाद हो गया था बेहोश
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार के चांदनी क्षेत्र से 11 वर्षीय बच्चे का अज्ञात लोगों ने अपहरण करने का प्रयास किया। मयंक घर से सामान लेने दुकान जा रहा था। कार सवार दो लोगों ने अपने साथ बिठा लिया। कुछ सुंघाने के बाद काफी देर तक बेहोश रहा। चांदनी से करीब 35 किलोमीटर दूर पांवटा के बेहड़ेवाला-भूंगरनी के समीप होश आया और कार रुकी तो किसी तरह भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी पांवटा करतार सिंह मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। परिजनों के पहुंचने पर मयंक का मेडिकल करवा लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले का रहे हैं।
पांवटा साहिब से भगानी मार्ग पर चुंगी नंंबर छह के समीप रेहड़ी लगाने वाले संचालक पंकज धीमान ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद भागते हुए मयंक पहुंचा। हालत देखकर पूछा तो डरा सहमा हुआ था। मौके पर उल्टी कर दी। इसके बाद आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया। पुलिस को पता चला है कि गिरिपार चांदनी निवासी मंयक ठाकुर (11) कक्षा सातवीं का छात्र है। पिता अशोक कुमार मजदूरी करते हैं और मां नीमा देवी गृहिणी हैं। वीरवार सुबह करीब पौने दस बजे मयंक को एक किमी दूर दुकान से आलू लाने को भेजा गया था। मयंक का कहना है कि रास्ते में एक कार मिली। उसमें दो लोग सवार थे। उनके मुंह पर मास्क लगा हुुआ था। उन्होंने लिफ्ट के बहाने बिठा लिया। इसके बाद कुछ सुंघा दिया। जब आंख खुली तो गाड़ी सड़क किनारे पार्क थी। दाेनों गाड़ी से बाहर निकलकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस बीच कार से उतरकर पांवटा की तरफ भाग गया। करीब ढाई किमी दूर रेहड़ी संचालक पंकज की दुकान तक पहुंचा। लोग मौके पर एकत्रित हुए। इसके बाद पांवटा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
थाना प्रभारी करतार सिंह खुद टीम के साथ मौके पर बेहड़ेवाला भूंगरनी पहुंचे। घटनाक्रम की पूरी बात को विस्तार से बताया। साथ लगते मकान में सीसीटीवी में मयंक नजर भी आया है। एएसपी अदिति सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जिसके बाद घर सूचित कर दिया गया। घर से मयंक के चाचा व ग्रामीण पहुंचे हैं। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवा लिया है। जांच की जा रही है।