{"_id":"69cfaa34dd9c8e3f56077bdc","slug":"cricket-pratiyogita-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1028-175522-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: फ्रेंडस इलेवन नाहन ने जीता क्वार्टर फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: फ्रेंडस इलेवन नाहन ने जीता क्वार्टर फाइनल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब के बहराल स्थित जीटी क्रिकेट सेंटर में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रेंड्स इलेवन नाहन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से उज्ज्वल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं अभि यादव ने भी शानदार खेल दिखाते हुए 36 गेंदों में 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के लगाए।
इसके अलावा अर्जुन भारद्वाज ने 21 रन और प्रिंस मोहिल ने 15 रनों का योगदान दिया। अंत में गौरव चोपड़ा सात और अयान पठानिया छह रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांवटा वॉरियर्स की टीम 18.2 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और मैच हार गई। टीम की शुरुआत अच्छी रही, अमर कर्णवाल ने तेज 35 रन (16 गेंद) बनाकर आक्रामक अंदाज दिखाया। इसके अलावा हैप्पी ने 18, मनीष ने 15 और जयवीर ने 14 रनों का योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मध्यक्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया, जिससे टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। गेंदबाजी में विपक्षी टीम के दिव्यांशु और गौरव चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। वहीं अयान पठानिया ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
-- -संवाद