फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Crash barrier plates stolen; risk of accidents on NH-707 increases.

Sirmour News: क्रैश बैरियरों की प्लेटें चोरी, एनएच-707 पर हादसों का खतरा बढ़ा

Thu, 16 Jul 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Crash barrier plates stolen; risk of accidents on NH-707 increases.
पांवटा-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे पर क्रैश बेरियर से गायब लोहे की पट्टियां। संवाद
रुद्र सेना और स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
विज्ञापन

पुलिस गश्त बढ़ाने और बैरियरों की मरम्मत कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे-707 पर सफर अब सुरक्षित नहीं रह गया है। असामाजिक तत्वों की शरारत के चलते सड़क पर राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क हादसों के दौरान वाहनों को खाई में गिरने से बचाने के लिए लगाए क्रैश बैरियरों की मजबूती के लिए लगाई गई लोहे की सपोर्टिंग प्लेटें धीरे-धीरे गायब की जा रही हैं।
इससे कई क्रैश बैरियर कमजोर हो गए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों और वाहन चालकों में रोष है। हिमाचल और उत्तराखंड रुद्र सेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी तथा नेरवा इकाई के सदस्य रविंद्र राठौड़, जसवंत सिंह, सुनील कुमार और अशोक शर्मा ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि मीनस से शिलाई के बीच कई जगह असामाजिक तत्व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्रैश बैरियरों से लोहे की सपोर्टिंग प्लेटें निकालकर उन्हें कमजोर किया जा रहा है। यदि इस मार्ग पर कोई वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होता है, तो कमजोर हो चुके बैरियर वाहन का भार नहीं झेल पाएंगे। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से लगाए सुरक्षा बैरियर उपयोगिता खो देंगे।
विज्ञापन

रुद्र सेना के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई और बैरियरों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा मजबूत नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से भी इस मार्ग पर गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed