फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Cracks in the railing of the park due to rioting

Sirmour News: डंगा बैठने से पार्क की रेलिंग में पड़ीं दरारें

Sat, 24 Feb 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cracks in the railing of the park due to rioting
श्यामा पुंडीर, अध्यक्ष, नगर परिषद नाहन। संवाद
नगर परिषद को दो साल में पार्क में ताले लगाने की आई नौबत
विज्ञापन


पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। शहर के माल रोड पर नगर परिषद का पार्क गिरने के कगार पर है। पार्क में लगा डंगा धंसने लगा है। इससे पार्क का एक हिस्सा धंसकर बैठ गया है। रेलिंग में दरारें पड़ गई हैं। दो पिलर उखड़ गए हैं। पार्क के भीतर गंदगी की भरमार है।

हैरानी की बात है कि 19 अक्तूबर 2020 में पार्क का लोकार्पण पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने किया था। इस पार्क के एक ओर जहां राजपूत विकास मंच नाहन और नगर परिषद नाहन ने घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप की बेहद सुंदर मूर्ति स्थापित की है। वहीं दूसरी ओर सिरमौर की लोक संस्कृति को दर्शाती बेहद आकर्षक मूर्ति लगाई है।
विज्ञापन


पार्क के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए थे। उम्मीद थी सालों साल यह पार्क स्थानीय और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों के आकर्षण और बैठने का केंद्र बना रहेगा। मात्र दो साल में ही पार्क गिरने के कगार पर पहुंच गया है। इस कारण नगर परिषद ने इसके गेट पर ताले जड़ दिए हैं। मजे की बात यह है कि पार्क में रखे सात-आठ बैंच यहां से निकालकर दूसरी जगह लगाने की नगर परिषद ने जहमत तक नहीं समझी। लोगों का कहना है कि पार्क का डंगा समय पर दुरुस्त किया जाना चाहिए ताकि पार्क का सही इस्तेमाल हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच का है डंगा, ठीक करने के लिए लिखा पत्र

नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर ने कहा कि सड़क की ओर लगा डंगा एनएच का है। इसे लेकर एनएच विभाग से पत्राचार किया गया है। एक बार फिर से पत्राचार किया जाएगा।

पार्क को शुरू में मैंने विकसित किया था। जिसे बाद में नगर परिषद ने संवारा। अब यह पार्क असुरक्षित होने के कारण बंद कर दिया है। इसे समय रहते ठीक किया जाना चाहिए ताकि लोग इसका उपयोग कर सकें।

सुनील गौड़, फोटोग्राफर, माल रोड

नगर परिषद ने पार्क पर ताला तो लगा दिया लेकिन पार्क में रखे बैंच वहीं रहने दिए। जब तक पार्क ठीक नहीं हो जाता तब तक इन बैंचों को किसी दूसरी जगह लगाकर इसका सुदपयोग किया जा सकता है।

कैप्टन सलीम अहमद, स्थानीय निवासी

श्यामा पुंडीर, अध्यक्ष, नगर परिषद नाहन। संवाद

श्यामा पुंडीर, अध्यक्ष, नगर परिषद नाहन। संवाद

श्यामा पुंडीर, अध्यक्ष, नगर परिषद नाहन। संवाद

श्यामा पुंडीर, अध्यक्ष, नगर परिषद नाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed