{"_id":"64ff53ec774d0a6b5a0090d6","slug":"cpwd-team-will-reach-in-nahan-medical-college-12-sept-and-watch-land-for-mchc-nahan-news-c-177-1-ssml1027-8044-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सीपीडब्ल्यूडी की टीम आज करेगी मेडिकल काॅलेज नाहन का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सीपीडब्ल्यूडी की टीम आज करेगी मेडिकल काॅलेज नाहन का दौरा
विज्ञापन
मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) के लिए चयनित जमीन। संवाद
खास खबर...सचित्र
सीपीडब्ल्यूडी की टीम आज करेगी मेडिकल काॅलेज नाहन का दौरा
मातृ शिशु अस्पताल बनाने की प्रक्रिया तेज, भूमि का करेगी निरीक्षण
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को मिला है अस्पताल निर्माण का जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसे लेकर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की टीम 12 सितंबर को नाहन दौरे पर पहुंच रही है।
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की टीम इस अस्पताल के निर्माण के लिए चयनित भूमि का अवलोकन करेगी। इस दौरान सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मेडिकल काॅलेेेज प्रशासन के साथ बैठक भी होगी जिसमें अस्पताल के निर्माण प्रक्रिया से संबंधित व अन्य विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बहरहाल, मातृ शिशु अस्पताल के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की पूरी उम्मीद बंध गई है।
बता दें कि जिला मुख्यालय नाहन में मातृ-शिशु अस्पताल बनाने की योजना प्रस्तावित है। इसके लिए मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने भूमि का चयन करके आगामी कार्रवाई के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा था। लिहाजा उक्त अस्पताल के निर्माण का जिम्मा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन
मातृ-शिशु अस्पताल अलग न होने के चलते मेडिकल काॅलेज प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 2016 में शुरू हुए मेडिकल काॅलेज नाहन में अब तक ये अस्पताल नहीं है। ऐसे में प्रसूता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज ने मातृ-शिशु अस्पताल भवन के लिए आयुष विभाग के भवन के साथ जगह भी चयनित की गई है लेकिन तकनीकी दृष्टि से इसकी जांच की जानी है। इसके बाद ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
...
210 बिस्तरों की होगी व्यवस्था
एमसीएच में 210 बिस्तरों की व्यवस्था होगी। इसके अलावा ऑपरेशन थियेटर, प्रयोगशालाएं, ड्यूटी रूम, चिकित्सकों के रूम और लेबर रूम के अलावा अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। ये सभी सुविधाएं की छत के नीचे मिलेंगी। अभी गायनी वार्ड में 51 बिस्तरों की व्यवस्था है।
...
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की तकनीकी टीम नाहन दौरे पर आ रही है। प्रस्तावित अस्पताल के लिए चयनित भूमि को देखने के बाद बैठक भी की जाएगी। उम्मीद है कि बैठक के बाद सकारात्मक परिणाम निकल कर सामने आएंगें।
- डाॅ. राजीव तुली, प्रधानाचार्य मेडिकल काॅलेज नाहन