{"_id":"6ae1e6b88543f45f9d067cfa","slug":"cpm-pradarshan-in-delhi-nahan-news-c-177-1-nhn1002-192769-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एसआईआर के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन करेगी सीपीएम, सिरमौर से जाएंगे सैकड़ों कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एसआईआर के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन करेगी सीपीएम, सिरमौर से जाएंगे सैकड़ों कार्यकर्ता
विज्ञापन
नाहन बाजार में पर्चे बांटते भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्य। संवाद
-नाहन में पर्चे बांटकर चलाया प्रचार अभियान, एक नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे प्रदर्शनकारी
-मताधिकार, संविधान और चुनाव आयोग की स्वायत्तता बचाने के लिए लोगों से लामबंद होने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन के लिए नाहन शहर में प्रचार अभियान चलाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को पर्चे बांटकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। सीपीएम के अनुसार, जिला सिरमौर से सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली जाएंगे।
पार्टी के जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश के लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना को खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था, लेकिन भाजपा 240 सीटों पर सिमट गई। उनके अनुसार, अब एसआईआर के माध्यम से मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है।
राजेंद्र ठाकुर ने दावा किया कि देश में 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को मताधिकार से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली शक्तियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्वायत्तता जरूरी है।
विज्ञापन
सीपीएम ने आम जनता से एसआईआर के विरोध में एकजुट होने की अपील की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करना जरूरी है। इसी मांग को लेकर एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया जाएगा।-