{"_id":"69ee043801c33ff9ae0b530e","slug":"cow-signature-abhiyaan-in-ponta-continues-on-sunday-nahan-news-c-177-1-ssml1030-177274-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में दूसरे दिन भी चला गो सेवा सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में दूसरे दिन भी चला गो सेवा सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
रविवार को भी पांवटा साहिब मेंगौ सम्मान आह्वान के तहत हस्ताक्षर अभियान चला। संवाद
-गो-माता को राष्ट्र माता घोषित करने की उठी मांग
-सोमवार को तहसीलदार के माध्यम से भेजेंगे ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देश में गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत गो-माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर बड़ा जनसमर्थन देखने को मिल रहा है। स्थानीय स्तर पर चल रहा हस्ताक्षर अभियान अब राष्ट्रीय स्तर की मुहिम का रूप लेता दिख रहा है।
पांवटा साहिब के मुख्य बाजार और शहरी इलाकों में अभियान का अंतिम चरण आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई।
गो-सेवक सचिन ओबरॉय, भरत राणा, राकेश शर्मा, रघुवीर सिंह व मयंक ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गो-माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना है। साथ ही देशभर में गोवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए सख्त कानून बनाने की मांग भी उठाई जा रही है।
विज्ञापन
इस अभियान की शुरुआत वर्ष 2025 में श्री वृंदावन धाम में हुई संत समाज की बैठक से हुई थी। उस बैठक में देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। योजना के अनुसार, 27 अप्रैल को देश की करीब 5 हजार तहसीलों से 5 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र कर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इसे एक बड़ा जनआंदोलन बनाने की तैयारी है। स्थानीय गो-सेवकों का कहना है कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। अगले तीन महीनों में इसे जिला और फिर प्रदेश स्तर तक विस्तार दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली में बड़े स्तर पर समागम आयोजित करने की योजना है। बताया जा रहा है कि अंतिम चरण में करीब 25 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
साधु-संतों और सनातनी समाज के लोग इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी अपने विचार साझा किए। लोगों ने कहा कि बेसहारा गोवंश के लिए उचित देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था जरूरी है। सचिन ओबरॉय व भारत राणा ने कहा कि यह पहल धार्मिक आस्था के साथ-साथ पशु कल्याण से भी जुड़ी हुई है। पांवटा साहिब के लोगों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग मिल रहा है। संवाद