फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court order to two accused of tejab case on police remand in ponta sahib

अदालत ने तेजाब मामले के आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेजा

Mon, 16 May 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
court order to two accused of tejab case on police remand in ponta sahib
court order to two accused of tejab case on police remand in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में युवक पर तेजाब फेंकने के मामले में पुरुवाला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। वहीं पुलिस मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत रविवार को रामपुरघाट में रेत बजरी भरने का काम करने वाले बीजेश पर ट्रैक्टर चालक नीरज, राजेश एक अन्य युवक ने तेजाब जैसा पदार्थ फेंका। इससे उसके चेहरे और दोनों हाथ की चमड़ी जल गई थी। घटना के बाद तीनों फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में नीरज व राजेश को गिरफ्तार किया और सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत से दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों का अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं मामले में शामिल तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed