{"_id":"6a8859d4d2e1025386024885","slug":"court-news-sirmour-nahan-news-c-177-1-nhn1001-186728-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राजस्व लोक अदालतों में एक साल में 6107 नामांतरण मामलों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राजस्व लोक अदालतों में एक साल में 6107 नामांतरण मामलों का निपटारा
विज्ञापन
पांवटा साहिब में सबसे अधिक 1656 मामलों का समाधान
लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए आयोजित राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से जिला सिरमौर में पिछले एक वर्ष के दौरान 6107 नामांतरण मामलों का निपटारा किया गया है। जुलाई 2025 से जुलाई 2026 तक आयोजित लोक अदालतों में नामांतरण के अलावा 22 बंटवारा और 102 सीमांकन मामलों का भी समाधान किया गया।
तहसील एवं उपतहसील स्तर पर सबसे अधिक पांवटा साहिब में 1656 नामांतरण मामलों का निपटारा हुआ। इसके अलावा नाहन में 776, ददाहू में 434, नौहरा में 309, कमरऊ में 176, रोनहाट में 177, शिलाई में 315, रेणुका जी में 136, हरिपुरधार में 129, राजगढ़ में 521, पझौता में 247, पच्छाद में 539, नारग में 245 तथा माजरा में 447 मामलों का समाधान किया गया।
राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लोगों को लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र समाधान की सुविधा मिल रही है। इससे लोगों को अनावश्यक देरी और बार-बार राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से मामलों के शीघ्र निपटारे पर लाभार्थियों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया। नाहन तहसील के ग्राम तालों निवासी दिनेश ने बताया कि जमीन के नामांतरण का कार्य राजस्व लोक अदालत में शीघ्र हो गया। उन्होंने कहा कि महीने के अंतिम दो दिन लोक अदालत आयोजित होने से लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।
नाहन निवासी विनय कुमार ने भी इस व्यवस्था को सुविधाजनक बताते हुए सरकार का आभार जताया। वहीं पटवार वृत्त जमटा के तहत ग्राम काटल निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह विरासत के नामांतरण के लिए राजस्व लोक अदालत में पहुंचे थे और उनका मामला शीघ्र निपट गया। नाहन निवासी मनोज ने भी लोक अदालतों के आयोजन को आम जनता के लिए राहतकारी पहल बताया।