Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court news 5

Sirmour News: अदालत, एमएसीटी

Thu, 23 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
court news 5
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत पर आश्रितों
विज्ञापन

को मिलेगा 39.71 लाख रुपये का मुआवजा

- साल 2022 को शिलाई थाना का मामला, धर्म सिंह और आत्मा राम की दुर्घटना में हो गई थी मौत

- परिजनों ने उचित मुआवजे के लिए एमएसीटी में लगाई थी गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो मृतकों के आश्रितों को 39,71,628 रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। पीठासीन अधिकारी कपिल शर्मा ने मृतक धर्म सिंह के परिजनों को 22,03,956 रुपये और आत्मा राम के परिजनों को 17,67,672 रुपये मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए हैं। यह मुआवजा राशि शिलाई निवासी टीका राम (वाहन मालिक) को भुगतान करनी होगी। पेशे से धर्म सिंह कृषक और आत्मा राम मजदूरी करते थे।
यह मामला पुलिस थाना शिलाई में पंजीकृत है। 29 जुलाई 2022 की शाम 6:15 बजे टीका राम कंड्यारी से बाली गांव जा रहे थे। उस वाहन में आत्मा राम, सुरेंद्र, लायक राम और धर्म सिंह सवार थे। इसी दौरान टिकारी मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर खाई में गिर गया। हादसे में धर्म सिंह और आत्मा राम को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया। इसी दौरान मृतकों के आश्रितों ने उचित मुआवजे के लिए एमएसीटी में गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधिकरण ने कहा कि बीमा कंपनी को यात्री की मृत्यु के लिए मुआवजा देने की कानूनी बाध्यता नहीं है, क्योंकि पॉलिसी केवल देयता बीमा अधिनियम थी। इसमें यात्रियों का जोखिम शामिल नहीं था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुआवजे का दायित्व वाहन मालिक/चालक पर ही रहेगा। इसी आधार पर वाहन मालिक टीका राम को आश्रितों को मुआवजा देने का आदेश पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मृतकों की पत्नियों को मिलेगा 40:40 प्रतिशत
मृतक धर्म सिंह की पत्नी राजो देवी को मुआवजा राशि का 40 प्रतिशत और दो बेटों को 30:30 प्रतिशत, जबकि मृतक आत्मा राम की पत्नी रक्षा देवी को 40 प्रतिशत और तीन बेटे व एक बेटी को 15:15 प्रतिशत मुआवजा राशि मिलेगी। साथ ही, याचिकाओं के दायर करने की तारीख से भुगतान तक 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed