फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court news 2

Sirmour News: अदालत 2

Tue, 24 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
court news 2
चेक बाउंस मामले में 1 साल की सजा
विज्ञापन

बरकरार, आरोपी की अपील खारिज
- अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने 15 जून 2024 को ट्रायल कोर्ट के फैसले को ठहराया सही
- साल 2016 को दोषी ने भूमि विकास के लिए बैंक से लिया था 3 लाख का ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। चेक बाउंस के एक मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश न्यायालय ने दोषी करार आरोपी की अपील खारिज करते हुए निचली अदालत की सुनाई गई सजा को बरकरार रखा है। यह मामला नवंबर 2016, को राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक से जुड़ा है।
नाहन निवासी नियाज मोहम्मद ने बैंक से भूमि विकास के लिए तीन लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण अदायगी में चूक होने पर आरोपी ने बैंक को 2,30,462 का चेक जारी किया, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर अपर्याप्त धनराशि टिप्पणी के साथ बाउंस हो गया। इसके बाद बैंक ने कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। 15 जून 2024 को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को एनआई एक्ट की धारा के तहत दोषी ठहराते हुए 1 वर्ष का कारावास, 3 लाख का मुआवजा और भुगतान न करने पर अतिरिक्त 2 माह कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

अपीलकर्ता ने तर्क दिया कि उसने ऋण नहीं लिया और चेक पर हस्ताक्षर उसके नहीं हैं। अदालत ने रिकॉर्ड, बैंक दस्तावेज, हलफनामे और खाते से जुड़े साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए पाया कि हस्ताक्षरित चेक बैंक के पास होना ही देनदारी के निर्वहन के लिए जारी होने की विधिक धारणा है। इसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत ने अपील खारिज करते हुए दोषसिद्धि और सजा के आदेश को यथावत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed