फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court news 2

Sirmour News: अदालत 2

Sat, 24 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
court news 2
लापरवाही मामले में जब्त हाइड्रा को 20 लाख में किया रिलीज
विज्ञापन

नाहन। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में जब्त किए गए वाहन (हाइड्रा) को दस्तावेजों और चाबी सहित रिलीज किया है। अदालत ने वाहन को मेसर्स आरजी बिल्डवेल इंजीनियर्स लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक राहुल कुमार के सुपुर्द करने का आदेश दिया है। पुलिस ने 4 जनवरी 2026 को वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106 के तहत मामला पंजीकृत किया था। अब एक आवेदन पर अदालत ने चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को छोड़कर वाहन को कंपनी के सुपुर्द करने का आदेश दिया है। साथ ही, शर्त रखी कि 20 लाख की राशि में सपुर्दारी बांड भरना होगा। समान राशि का एक जमानतदार भी पेश करना होगा। वाहन न तो बेचा जाएगा न ही उसका रंग या अन्य विशेषताएं बदली जाएंगी।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed