फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court news 1

Sirmour News: लोक अदालत 5

Thu, 23 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
court news 1
सिरमौर के न्यायालयों में 9 मई को लगेगी लोक अदालत
विज्ञापन


नाहन। राष्ट्रीय लोक अदालत हिमाचल के सभी जिला न्यायालयों में 9 मई को लगेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नव कमल ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में भी लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें पूर्व मुकद्दमेबाजी और लंबित मामले लिए जाएंगे।
लोक अदालत में विवाह संबंधित पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन, श्रम विवाद, बिजली व पानी के बिल और बैंक से संबंधित मामले लगेंगे। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों को समयबद्ध सुविधा उपलब्ध करवाना है। लोक अदालत पर प्रार्थी का कोई खर्च नहीं होता, न्यायालय शुल्क नहीं लगता। पुराने मुकदमे का न्यायालय शुल्क भी वापिस हो जाता है। इसमें किसी पक्ष को सजा नहीं होती। मामलों को आपसी संवाद से हल किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दिया निर्णय अंतिम होता है।
विज्ञापन

प्रार्थी अधिक जानकारी के लिए प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं 01702-224749 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उपमंडलीय विधिक सेवा समिति नाहन के 01702-224527, पांवटा साहिब में 01702-222179, राजगढ़ के 01799-221377 और शिलाई के दूरभाष नंबर 01704-292531 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed