Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court decession sirmour

Sirmour News: चेक बाउंस मामले में कारोबारी को तीन माह की कैद, आत्मसमर्पण करने के निर्देश

Thu, 19 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
court decession sirmour
अदालत ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को रखा बरकरार, अपील खारिज
विज्ञापन

शिकायतकर्ता को 1.18 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश

स्टोन क्रशर मशीन की मरम्मत के लिए उधार लिए थे 1.45 लाख रुपये, 80 हजार का चेक हुआ था बाउंस
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। चेक बाउंस के मामले में दोषी करार पांवटा साहिब के राहुल सरीन को अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कपिल शर्मा की अदालत ने राहुल सरीन की ओर से दायर आपराधिक अपील को खारिज करते हुए निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। अदालत ने आरोपी को तीन महीने की कैद और शिकायतकर्ता अब्दुल कादिर को 1.18 लाख रुपये मुआवजा देने की सजा को सही ठहराया है। मुआवजा राशि अदा नहीं करने पर एक महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।
यह मामला साल 2021 में स्टोन क्रशर मशीन की मरम्मत के लिए उधार ली गई रकम से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अब्दुल कादिर के अनुसार राहुल सरीन ने एक अगस्त को उससे 1.45 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपी ने दस दिन में रकम लौटाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद 10 अगस्त को उसने 80 हजार रुपये का पोस्ट डेटेड चेक दिया और शेष 65 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करने की बात कही। लेकिन 12 नवंबर 2021 को आरोपी के हस्ताक्षर मेल न खाने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कानूनी नोटिस भेजकर भुगतान की मांग की। नोटिस मिलने के बावजूद रकम अदा नहीं करने पर अब्दुल कादिर ने अदालत में शिकायत दायर की। मामले की सुनवाई के बाद अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पांवटा साहिब की अदालत ने 16 दिसंबर 2025 को राहुल सरीन को एनआई एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। अब इसी फैसले को दोषी ने अतिरिक्त सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी।
विज्ञापन


अपील में आरोपी की ओर से दलील दी गई कि उसने शिकायतकर्ता से केवल 80 हजार रुपये उधार लिए थे। इसमें से 65 हजार रुपये वापस कर दिए थे। उसके अनुसार, 80 हजार रुपये का चेक सुरक्षा के तौर पर दिया गया था। हालांकि, अदालत ने पाया कि आरोपी अपने बचाव में कोई साक्ष्य पेश नहीं कर सका। ऐसे में अदालत ने अपील खारिज करते हुए राहुल सरीन को सजा भुगतने के लिए ट्रायल कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed