{"_id":"6a3bcc8888414df0be0846e2","slug":"councilling-for-students-in-dadhahu-college-about-scholarship-nahan-news-c-177-1-nhn1002-181752-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
डिग्री कालेज ददाहू में छात्रवृत्ति को लेकर बच्चों की काउंसलिंग करते प्राध्यापक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज ददाहू में हुई विद्यार्थियों की काउंसलिंग
-
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
छात्रवृत्ति अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना और नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया चार जून 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
उन्होंने विद्यार्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही छात्रवृत्ति आवेदन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेजों के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।