फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona

हड़कंप: पांवटा साहिब के दो कोरोना संक्रमितों की मौत

Fri, 25 Sep 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
corona
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिले में दो कोरोना संक्रमितों की मौत से हड़कंप मच गया है। पांवटा के कीरतपुर की एक 46 वर्षीय महिला ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में शुक्रवार को दम तोड़ दिया। मृत्यु के पश्चात उसकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि वीरवार को अनाज मंडी पांवटा साहिब के एक कर्मचारी की हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मौत हो गई है, वह 52 वर्ष का था। बताया जा रहा है कि कीरतपुर निवासी 46 वर्षीय महिला को बीपी और शूगर से पीड़ित थी और उसे कुछ दिनों से सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी। महिला ने सिविल अस्पताल से दवाइयां ली। शुक्रवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले आए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल पांवटा के प्रभारी डॉ. संजीव सहगल
विज्ञापन

ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने मृतक महिला का कोविड-19 टेस्ट करवाया। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल की टीम ने कोविड-गाइडलाइन के तहत महिला का अंतिम संस्कार करवा दिया है। उधर, पांवटा अनाज मंडी का एक कर्मचारी (52) काफी समय से बीमार चल रहा था। जिसके बाद टेस्ट करवाया गया। लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह उपचार के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र गया था। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पास अभी तक इसकी जानकारी नहीं पहुंची है। बीएमओ ने कहा कि इस बारे अभी तक हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने कोई सूचना नहीं दी है। जबकि सिरमौर मंडी समिति के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कर्मचारी की मृत्यु की सूचना मिली है। अनाज मंडी का कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर नाहन में था। करीब 25 दिनों से पांवटा मंडी में नहीं आया था। कोरोना से संक्रमित होने पर कर्मचारी का कुरुक्षेत्र अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां पर उसकी मृत्यु होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed