{"_id":"61253c038ebc3e79e701c2de","slug":"corona-in-sirmaur-nahan-news-sml3814838106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब में टूट रहे कोविड नियम, लोग भूले मास्क पहनना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब में टूट रहे कोविड नियम, लोग भूले मास्क पहनना
विज्ञापन
कालाअंब के मोगीनंद इलाके में बिना मास्क के घूमते लोग।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर) औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। न तो सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन किया जा रहा है और न ही लोग मास्क पहन रहे हैं। हाल ही में इलाके में टीकाकरण का पहला चरण पूरा होते ही लोग कोरोना नियमों का पालन करना ही भूल गए हैं। हालांकि, औद्योगिक क्षेत्र में पहले से ही 80 फीसदी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। कई लोगों को टीके का पहला डोज लगने के बाद अब नियम तोड़ने वालों की संख्या और बढ़ गई है।
जबकि, मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जरूरी हिदायतें जारी की गई हैं। यहां तक कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई और जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है लेकिन धरातल पर इन हिदायतों का असर शून्य है। लोग बेखौफ होकर सड़कों पर बिना मास्क के भीड़ लगाए देखे जा सकते हैं। ऐसे हालात में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के इंतजामों पर भी सवालिया निशान लगा हुआ है।
बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सैकड़ों की संख्या में प्रवासी भी रह रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग भी नियमों को दरकिनार करने में लगे हैं। कोरोना के बढ़ते खौफ के बीच भी लोग बेपरवाह होने लगे हैं। इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग व सामाजिक दूरी बनाए रखना निहायत जरूरी है। साथ ही हाथों को साबुन से बार-बार धोना जरूरी है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए विभाग की ओर से जारी जरूरी हिदायतों का पालन किया जाना चाहिए। तभी इस महामारी से बचा जा सकेगा।