फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona in sirmaur

टीकाकरण अभियान में धगेड़ा स्वास्थ्य खंड अव्वल

Wed, 18 Aug 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
corona in sirmaur
नाहन के आयुष अस्पताल में कोविशील्ड लगवाती एक महिला। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में 15 अगस्त तक चलाए गए टीकाकरण के महा अभियान के दौरान स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में 99 फीसदी टीकाकरण दर्ज किया गया। जबकि, शिलाई में 49 फीसदी टीकाकरण दर्ज हुआ।
विज्ञापन

पूरे जिले में टीकाकरण को शत प्रतिशत बनाने के मकसद से 100 से ज्यादा सेंटर स्थापित किए गए थे। नौ से 15 अगस्त तक स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में 77,905 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें 77,479 लोगों का टीकाकरण किया गया। जबकि, 426 लोग ही वैक्सीनेशन से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ पच्छाद स्वास्थ्य खंड में 81 फीसदी, राजपुर में 95 फीसदी, संगड़ाह में 65 फीसदी और शिलाई में 49 फीसदी टीकाकरण दर्ज हुआ। सीएमओ सिरमौर डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि जिला सिरमौर में 15 अगस्त तक 100 फीसदी लक्ष्य पूरा करने के लिए कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया था। इसके लिए जिला सिरमौर में 100 से ज्यादा सेशन लगाए गए। इस दौरान 3.92 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी, जिसमें से 3.25 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन का प्रथम टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के धगेड़ा ब्लॉक में 99 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है। इस सप्ताह स्वास्थ्य विभाग सभी स्वास्थ्य खंडों में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र में वैक्सीनेशन की ज्यादा मांग रहती है वहां एसडीएम के साथ संपर्क कर वैक्सीनेशन सेशन लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब वैक्सीनेशन के लिए लोग स्वेच्छा से आगे आ रहे हैं। टीकाकरण सेंटरों पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना टीकाकरण की पर्याप्त खेप उपलब्ध है। इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि वह समय रहते वे अपना वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed