फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona in sirmaur

रोनहाट स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन बंद, लोग परेशान

Sat, 29 May 2021 07:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
corona in sirmaur
Vaccination color icon. Syringe with vial. Common cold prevention. Immunization shot. Flu and influenza virus precaution. Healthcare. Medication and pharmacy. Isolated vector illustration - फोटो : Getty Images/iStockphoto
शिलाई (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड शिलाई में स्वास्थ्य सुविधाएं दिन प्रतिदिन चरमराती जा रही हैं। जहां 70 हजार लोगों की जनसंख्या का जिम्मा शिलाई अस्पताल में मात्र दो डॉक्टर संभाल रहे हैं वहीं अब 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण की पोल भी खुल कर सामने आ गई है। यहां 35 पंचायतों के लिए मात्र शिलाई अस्पताल में ही टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोनहाट सीएचसी में कुछ दिनों टीकाकरण हुआ लेकिन 24 मई के बाद यहां टीकाकरण बंद कर दिया गया। कोरोना काल में लोग आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। परिवहन सेवाएं पूरे क्षेत्र में बंद हैं। ऐसे में लोगों को टीका कराने के लिए 1500 रुपये टैक्सी भाड़ा खर्च के शिलाई पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते अधिकतर लोग टीकाकरण ही नहीं करवा रहे हैं। कई जगह तो कोरोना ख़ौफ़ के चलते छोटी गाड़ियां भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। स्थानीय पंचायत समिति के सदस्य सरिता शर्मा, रास्त पंचायत प्रधान जोगो चौहान, नैनीधार पंचायत प्रधान जगत ठाकुर, शंखोली पंचायत प्रधान रीना देवी, कोटी बोंच पंचायत समिति की सदस्य किरण बाला, अजरोली पंचायत समिति सदस्य प्रियंका ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत जरवा आशा देवी, प्रधान ग्राम पंचायत क्यारी गुंडाह स्नेह लता ने मांग की है कि रोनहाट में टीकाकरण दोबारा शुरू किया जाए। साथ ही पनोग, जरवा, टिंबी क्यारी गुंडाह में नए टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएं ताकि लोगों को सुविधा मिले और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी लोगों का टीकाकरण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि वैक्सीनेशन के अभाव के कारण कई जगह केंद्र बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिलाई में आबादी के हिसाब से अस्पताल में ही कोविड वैक्सीनेशन हो रहा है।
............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed