{"_id":"60b1233d8ebc3eaca07752ab","slug":"corona-in-sirmaur-nahan-news-sml3717954119","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी किरनेश जंग ने दर्जनों पंचायतों के लिए भेजी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी किरनेश जंग ने दर्जनों पंचायतों के लिए भेजी मदद
विज्ञापन
पांवटा साहिब ( सिरमौर)। कोरोना महामारी के दौरान पांवटा विस क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने जनता की सेवा के लिए हाथ खोल दिए हैं। पहले अपने निजी भवन में ऑक्सीजन युक्त चार बिस्तर का कोविड केयर सेंटर खोला। अब पांवटा साहिब की दर्जनों पंचायतों के लिये ऐच्छिक निधि से सैनिटाइजर और मास्क भेजे हैं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को पांवटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने पांवटा साहिब की पंचायतों को सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजर भेज दिये हैं। साथ ही मास्क आदि भी पंचायतों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से दिये हैं जिससे पांवटा की जनता को इस कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाया जा सकें।
पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि विपदा के इस दौर में हर पल जनता के साथ खड़े हैं। पांवटा साहिब के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की हर संभव मदद की जा रही हैं। जनता के साथ मिल कर इस संकट पर भी पार पा ही लेंगे। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, राकेश चौधरी प्रधान भांटावाली, राजू शाह, नितिन शर्मा, कमल सिंह, आकाश लाडला, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, मोहब्बत अली और महिमा सिंह आदि उपस्थित रहे।