फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   coron update

सिरमौर में कोरोना का कहर, फिर आए 20 नए मामले

Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
coron update
जनपद में कोरोना का कहर जारी है। वीरवार को एक बार फिर 20 नए मामले सामने आए। पांवटा साहिब अब कोरोना का हॉटस्पॉट बन रहा है। इस क्षेत्र से दिनोंदिन सामने आ रहे मामलों की संख्या बढ़ रही है। वीरवार को नाहन के अलावा कालाअंब व शिलाई क्षेत्र से भी संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गिरिपार क्षेत्र की पोका पंचायत की महिला प्रधान समेत परिवार के तीन सदस्य कोरोना पाजिटिव आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक संक्र मितों में 15 पुरुष व 5 महिलाएं शामिल हैं। पांवटा साहिब से 8, कमरऊ से 5, नाहन से 7 केस पाजिटिव मिले हैं। मेडिकल कालेज नाहन से मिली रिपोर्ट के मुताबिक 154 पैंडिंग सैंपल की रिपोर्ट वीरवार दोपहर को आई। इनमें 137 सैंपल निगेटिव, 11 पॉजीटिव और 6 सैंपल इंकनक्लसिव रहे। संक्रमित पाए गए मामलों में बालीकोटी का 35 वर्षीय पुरुष, वैली आयरन धौलाकुआं का 36 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष निवासी बद्रीपुर, 38 वर्षीय पुरुष निवासी टोका नगला, 38 वर्षीय पुरुष जामनीवाला और 31 वर्षीय पुरुष जामनीवाला, पोका कमरऊ से 11 वर्षीय किशोर, सतौन कमरऊ से 36 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय पुरुष और तालो सेरटा नाहन से 26 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा वीरवार रात को आई रिपोर्ट में 9 लोग पाजिटिव मिले हैं। जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केके पराशर ने बताया कि वीरवार को 241 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 237 नए व चार फालोअप सैंपल शामिल थे। इनमें 188 नए व एक फालोअप सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जबकि, 9 नए पाजिटिव व तीन फालोअप सैंपल भी पाजिटिव आए हैं। इसके अलावा 40 सैंपल की जांच जारी है। संक्रमितों में शिलाई के थालपी निवासी 10 वर्षीय लड़की, पुरूवाला के सूरजपुर से 43 वर्षीय महिला, माजरा से 84 वर्षीय बुजुर्ग, नाहन के सैनवाला से 35 वर्षीय महिला, हिल व्यू कालोनी नाहन से 48 साल का पुरूष. कालाअंब के ओगली से 31 वर्षीय युवक, जोहड़ों से 40 सा का पुरूष, कालाअंब से 37 वर्षीय महिला व नाहन से 38 वर्षीय पुरूष संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीरवार को एक व्यक्ति ने कोरोना का मात दी है, जिसे घर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शेष सैंपल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed