{"_id":"608d8b778ebc3ec36a6042ec","slug":"coroan-in-sirmaur-nahan-news-sml369098551","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में कोविड मरीजों के लिए लगेंगे 90 और बिस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में कोविड मरीजों के लिए लगेंगे 90 और बिस्तर
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कोविड-19 से निपटने के लिए हुई समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों के दूसरे ही दिन नाहन में कोरोना मरीजों के लिए बिस्तरे बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज में ही 80 से 90 और बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। शनिवार को उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने स्वयं मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के साथ मंथन किया।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में मेडिकल कॉलेज में कोविड मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के साथ ही आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन, एसएफडीए हॉल और डिग्री कॉलेज में भी बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी।
इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी कोविड मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए जाएंगे। उपायुक्त ने आज भी स्थलों का दौरा कर वहां पर आसानी से जुटाई जाने वाली व्यवस्थाओं पर मंथन किया क्योंकि जहां पर यह वार्ड बनाए जाएंगे वहां ऑक्सीजन आदि की भी व्यवस्था शीघ्र होनी चाहिए।
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कहां-कहां व्यवस्था हो सकती है, इसका जायजा लिया गया। उनके अनुसार मेडिकल कॉलेज में 100 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। इसमें हफ्ते-दस दिन का वक्त लग सकता है क्योंकि ऑक्सीजन पाइप बिछाने के साथ और भी कई कार्य करने होंगे। इसके अलावा दो निजी अस्पतालों में भी बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य स्थलों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
------------------