फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cooperative bank meeting in sataun

Sirmour News: मालगी में ग्रामीणों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी

Wed, 08 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
cooperative bank meeting in sataun
राज्य सहकारी बैंक की सतौन शाखा ने लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सतौन शाखा की ओर से ग्राम पंचायत मालगी में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता बैंक के सह प्रबंधक शमशेर सिंह ने की। इस दौरान बैंक कर्मचारी अमर सिंह भी मौजूद रहे।

शिविर में सह प्रबंधक शमशेर सिंह ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी ऋण और बीमा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक की योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामीण अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकते हैं। इसके अलावा बचत योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं और नकदी रहित लेनदेन के लाभों से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान साइबर ठगी से बचाव के लिए पिन, ओटीपी और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही ग्रामीणों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना से जुड़कर सामाजिक सुरक्षा का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed