फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   consumers in rajgargh and narag paid their electricity bill with in two days otherwise department will cut their connection

दो दिन में बिजली बिल न भरा तो कटेगा कनेक्शन

Tue, 12 Apr 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
consumers in rajgargh and narag paid their electricity bill with in two days otherwise department will cut their connection
consumers in rajgargh and narag paid their electricity bill with in two days otherwise department will cut their connection
राजगढ़/सराहां (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल राजगढ़ और नारग के अंतर्गत लंबित बिजली बिलों का भुगतान न किए जाने पर बोर्ड ने कड़ा संज्ञान लिया है। बोर्ड ने दो दिन के भीतर बिजली बिल भुगतान के निर्देश उपभोक्ताओं को दिए हैं। साथ ही चेताया कि यदि तय अवधि के भीतर 14 अप्रैल तक बिल की अदायगी नहीं हुई तो उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राजगढ़ उपमंडल के सहायक अभियंता आदर्श वर्मा ने बताया कि विद्युत बोर्ड ने राजगढ़ विद्युत उपमंडल में 55 लोगों के कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए हैं। इन पर 750490 रुपये बकाया थे। सहायक अभियंता ने लंबित बिल भुगतान वाले उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वह अपने बिल दो दिनों के भीतर जमा करवाएं अन्यथा विभाग को मजबूरी में उनके बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

उधर, विद्युत उपमंडल नारग के सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि उपमंडल के तहत आने वाले जिन लोगों ने अपना बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है, वह 14 अप्रैल तक अपने बिजली के बिल जमा करवाएं। यदि 14 अप्रैल तक बिजली के बिल जमा नहीं किए गए तो उनके बिजली के कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सराहां विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उपमंडल के तहत आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को 16 अप्रैल तक लंबित बिलों के भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed