{"_id":"6a9d59022562b53be60b00bf","slug":"construct-a-foot-overbridge-on-the-nh-near-taruwala-school-rohit-nahan-news-c-177-1-ssml1030-188157-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारूवाला स्कूल के पास एनएच पर फुट ओवरब्रिज बनाएं : रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारूवाला स्कूल के पास एनएच पर फुट ओवरब्रिज बनाएं : रोहित
विज्ञापन
जिला परिषद सदस्य ने एनएच अधिशासी अभियंता को सौंपा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी ने सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल नाहन राकेश खंडूजा को पत्र सौंपकर संवेदनशील स्थानों पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने का आग्रह किया।
चौधरी ने पत्र में कहा कि एनएच-707 पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। किशनकोट, नारीवाला-ज्वालापुर समेत कई स्थानों पर गांवों के संपर्क मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े हैं। इन स्थानों पर उचित साइनेज और गति नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण ग्रामीणों को जोखिम उठाकर राजमार्ग पार करना पड़ता है।
उन्होंने पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारूवाला के विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विद्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित है और सैकड़ों विद्यार्थी रोजाना तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने को मजबूर होते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल के समीप फुट ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी है।