फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress win vidhansabha chunav in karnatka and sirmaur congress distributed sweets

Sirmour News: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर सिरमौर में जश्न, बांटी मिठाई

Sat, 13 May 2023 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
congress win vidhansabha chunav in karnatka and sirmaur congress distributed sweets
कर्नाटका में कांग्रेस की जीत पर नाहन के गुन्नूघाट में जश्न के दौरान लड्डू बांटते नेता व कार्यकर
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर सिरमौर में जश्न, बांटी मिठाई
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नाहन और ददाहू बाजार में कार्यकर्ता खुशी से झूमे

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/ददाहू (सिरमौर)। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में किंग बनी कांग्रेस पार्टी की जीत पर जिला सिरमौर जश्न में डूब गया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर इस अपार जीत के लिए बधाई दी।

जिला मुख्यालय नाहन के गुन्नूघाट में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं सचिव रुपेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि ये आम जनता की जीत है। अब देश में परिवर्तन की लहर है। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब कर्नाटक में भी पार्टी की इकतरफा जीत हुई है। जनादेश से साफ है कि लोग केंद्र की मोदी सरकार से तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा का अब प्रभाव दिखना शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि धर्म को लेकर देश को बांटने वाली नीति से सत्ता चलाने वाली भाजपा को अब देश की जनता ने सिरे से नकारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद राकेश गर्ग उर्फ पपली, कपिल गर्ग उर्फ मोंटी के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, ददाहू बाजार में भी शनिवार शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव मित्तर सिंह तोमर, रविंद्र गुप्ता, रामरतन चौहान, यशवंत ठाकुर, सतीश्वर शर्मा, जयपाल कठवाढे व विपिन गोयल सहित कांग्रेस से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ददाहू बाजार में लड्डू बांटने के साथ नारेबाजी भी की। इसके साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी जलाकर जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस के नेताओं ने इस जीत के लिए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करते हुए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी है।
...
राजगढ़ में आतिशबाजी से जीत का जश्न
राजगढ़। पच्छाद कांग्रेस कमेटी ने कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत का जश्न पटाखे चलाकर मनाया। पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में पुराने बस अड्डे पर जीत का जश्न मनाया गया। जहां लड्डू बांटकर और पटाखे जलाकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव दयाल प्यारी ने कहा कि जीत का यह सिलसिला हिमाचल से आरंभ हुआ था और अब धीरे-धीरे देश के सभी प्रदेशों में भाजपा की करारी हार हो रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस अवसर कांग्रेसी नेता दीपकधीर व सुधीर ठाकुर सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कर्नाटका में कांग्रेस की जीत पर नाहन के गुन्नूघाट में जश्न के दौरान लड्डू बांटते नेता व कार्यकर

कर्नाटका में कांग्रेस की जीत पर नाहन के गुन्नूघाट में जश्न के दौरान लड्डू बांटते नेता व कार्यकर

कर्नाटका में कांग्रेस की जीत पर नाहन के गुन्नूघाट में जश्न के दौरान लड्डू बांटते नेता व कार्यकर

कर्नाटका में कांग्रेस की जीत पर नाहन के गुन्नूघाट में जश्न के दौरान लड्डू बांटते नेता व कार्यकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed