{"_id":"583c377f4f1c1bb61fde53ec","slug":"congress-strike-abainst-notebandhi-in-ponta-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के खिलाफ पांवटा कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के खिलाफ पांवटा कांग्रेस का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 28 Nov 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देश में नोटबंदी के फैसले पर कांग्रेस उग्र हो गई है। पांवटा में कांग्रेस पार्टी ने नोटबंदी के खिलाफ शहर में जोरदार विरोध रैली निकाली और मोदी सरकार के निर्णय की भर्त्सना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सोमवार को रेस्ट हाउस में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से सैकड़ों कार्यकर्ता रैली निकाल कर मुख्य बाजार, गीता भवन, मस्जिद गली, थाना व बीडीओ मार्ग से होते हुए नोटबंदी से हो रही दिक्कतों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पांवटा मिनी सचिवालय के बाहर पहुंचे। यहां पर विधायक चौधरी किरनेश जंग, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, ओंकार सिंह, हरप्रीत सिंह, राजिंद्र शर्मा, अनिंद्र सिंह, अश्वनी शर्मा व अवतार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
पांवटा दून विस क्षेत्र विधायक चौधरी किरनेश जंग व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पिछले 20 दिनों से देश की आम जनता परेशान है। पीएम को संसद में आकर देश को सही जवाब देना होगा। केंद्र की एनडीए सरकार का 5 सौ और एक हजार के नोटबंदी फैसला देश पर थोपा है। बिना तैयारी के जैसे जल्दबाजी वाले इस फैसले से देश में आर्थिक आपातकाल जैसे हालत हो गए हैं। देश के छोटे व्यापारी, गरीब, मजदूर, किसान व बागवान समेत हर वर्ग ही परेशानी झेल रहे हैं। देश में व्यापार दिनों दिन लुढ़कता ही जा रहा है। विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष सोमवार नोटबंदी से दिक्कतों को लेकर धरना प्रदर्शन के बाद संबोधित कर रहे थे। ब्लॉक कांग्रेस ने एसडीएम पांवटा एचएस राणा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पांवटा दून विस क्षेत्र के विधायक चौधरी किरनेश जंग, अश्वनी शर्मा, ओंकार सिंह, अनिंद्र सिंह नोटी, राजिंदर शर्मा, हरप्रीत सिंह, अवतार सिंह तारी, निशिकांत मेहता, जिला परिषद सदस्य बाल किशन, वेद बंसल, नैन सिंह, पार्षद भावना चानना, धनवीर कपूर, राजेश चौधरी, घासी राम, राजू शाह, नितिन शर्मा, प्रेमपाल ठाकुर, प्रदीप चौहान, सुनीता शर्मा, शमशेर अली, जाकिर हुसैन, वीना ठाकुर, कृष्णा राय, निर्मला देवी, मोहसिन खान, शब्बीर, पृथ्वी सिंह, बलदेव सिंह, इक़बाल, जसपाल, साजिद, सुनील कुमार चौधरी, शिव कुमार, सलीम, किशन ठाकुर व समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।