फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Congress State General Secretary Ajay Solanki visited the affected area

कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सोलंकी ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Sun, 20 Jun 2021 06:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Congress State General Secretary Ajay Solanki visited the affected area
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी और ब्लॉक इकाई अध्यक्ष ज्ञान चंद ने माजरा पंचायत का दौरा किया। 16 जून की रात को बारिश ने माजरा में बरसाती खड्ड ने भारी क्षति पहुंचाई थी। इस दौरान करीब 70 रिहायशी घरों और दुकानों में पानी घुस जाने से लाखों की क्षति हुई है। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस महासचिव और पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी, ब्लॉक इकाई अध्यक्ष ज्ञान चंद, ओबीसी सेल चेयरमैन बलराज कश्यप, अनुज अग्रवाल, कुलदीप खंडूजा, उपप्रधान ग्राम पंचायत फतहेपुर रवि कुमार, साबर अली प्रधान ग्राम पंचायत मेलियों, परविंदर सिंह, माजरा पंतायत की वार्ड सदस्य वंदना ढिल्लों, दिलशाद बेगम, संजय शियाल, गिरीशकांत, अब्दुल अली, आशिक अली, मुस्ताक अली, मीना, अजमल अली, जिशान अली और संपूर्ण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि 16 जून को हुई तेज बारिश से सैनवाला मुबारिकपुर माजरा, चुरक माजरी, जगतपुर, ग्राम पंचायत मेलियों, मिस्रवाला और माजरा स्कूल के पीछे कश्यप बस्ती बाढ़ से काफी प्रभावित रही है। माजरा वार्ड सदस्य वंदना ढिल्लों ने बताया कि अजय सोलंकी ने प्रभावित परिवारों का हाल जाना। नुकसान की तत्काल प्रभाव से फौरी राहत की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed