फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress organised padyatra in dadhau sirmaur for their demand

कांग्रेस ने महंगाई को लेकर ददाहू में निकाली पदयात्रा

Wed, 24 Nov 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
congress organised padyatra in dadhau  sirmaur for their demand
महंगाई को लेकर ददाहू में पदयात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। बढ़ती महंगाई को लेकर रेणुका ब्लॉक कांग्रेस ने बुधवार को ददाहू में पदयात्रा निकाल कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे रेणुका के विधायक विनय कुमार ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा चारों सीटें हारने के बाद अब 2022 में होने वाले विस चुनाव में 68 सीटों पर चित होगी।
विज्ञापन

देशभर में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। कुछ ही दिनों में जीएसटी की दरों में परिवर्तन करके उन्हें बढ़ाया जा रहा है। पांच फ़ीसदी वस्तुओं को 12 और 12 फीसदी वाली वस्तुओं को 18 फीसदी के दायरे में लाए जाने की योजना है। इसका बोझ व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता पर पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तीनों कृषि बिल वापस लिया जाना भाजपा सरकार की सोची समझी साजिश थी। किसान आंदोलन में कई किसानों ने अपना बलिदान दिया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों को बढ़ाए जाने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन होगी, जो गरीबों और बेरोजगारों के साथ-साथ आम जनता के हितों के लिए योजनाएं लेकर आएगी। पूर्व की भांति डिपुओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, महासचिव मित्र सिंह तोमर और जिला परिषद ओमप्रकाश, कांग्रेस से जुड़े सभी मोर्चों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed