{"_id":"69244b9e2072843d71094d78","slug":"congress-observer-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-ssml1028-165344-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: फीड बैक लेने नाहन पहुुंचे एआईसीसी के ऑब्जर्वर बिजेेंद्र प्रताप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: फीड बैक लेने नाहन पहुुंचे एआईसीसी के ऑब्जर्वर बिजेेंद्र प्रताप सिंह
विज्ञापन
नाहन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते एआईसीसी के पर्यवेक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह। संवाद
सचित्र-- प्रेसवार्ता
जिला स्तर पर संगठन खड़ा करने की कवायद कांग्रेस पार्टी ने की तेज
कार्यकर्ताओं और लोगों से मिली फीड बैक को राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस पार्टी ने जिला स्तर पर संगठन खड़ा करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर बिजेंद्र प्रताप सिंह सिरमौर के सात दिन के दौरे पर सोमवार को नाहन पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए।
बिजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान की शुरूआत गुजरात के अहमदाबाद से हुई थी। यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खडगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का महत्वाकांक्षी अभियान है। इसमें कार्यकर्ताओं, नेताओं, विभिन्न स्तर पर कार्य कर रहे सामाजिक संगठनों और लोगों से वार्ता की जाएगी। उनसे फीड बैक लेने के बाद ही संगठन को मूर्त रूप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह सात दिन तक सिरमौर के दौरे पर रहेंगे। इन सात दिनों में वह सिरमौर जिले के हर ब्लॉक में जाएंगे और कार्यकर्ताओं, लोगों, सामाजिक संगठनों और सभी तरह के लोगों से वार्ता करेंगे। उनसे फीड बैक के आधार पर जो भी रिपोर्ट तैयार होगी उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष काे सौंपा जाएगा। इसके बाद ही पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य एक पारदर्शी और लोगों से जुड़ा हुआ संगठन खड़ा करना है। इस अभियान के अंतर्गत यह उनका चौथा राज्य है, जहां वह कार्य करने के लिए पहुंचे हैं।
इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष आनंद परमार, पांवटा के पूर्व विधायक किरनेश जंग, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, ज्ञानचंद चौधरी, कैप्टन सलीम अहमद समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-- -- संवाद