फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress meeting in singpura guruwala

Sirmour News: सिंघपुरा-गुरुवाला में कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूत करने पर मंथन

Sat, 12 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
congress meeting in singpura guruwala
सिंघपुरा-गुरुवाला में बैठक के दौरान ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
सचित्र--
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। ग्राम पंचायत सिंघपुरा-गुरुवाला में देर शाम को कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता सरदार अवनीत सिंह लांबा ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने सहित क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे और अपने सुझाव सरदार अवनीत सिंह लांबा के समक्ष रखे।
विज्ञापन


सरदार अवनीत सिंह लांबा ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी निष्ठा और तत्परता से प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का स्वागत एवं सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। इस अवसर पर गोरखुवाला पंचायत के पूर्व प्रधान रमेश कुमार, दिनेश शर्मा, अब्दुल सितार, प्रदीप चौहान, रिंटू सिंह, प्रवीण कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed