फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress celebrated ex prime minister Indira gandhi birthday in nahan

Sirmour News: नाहन में कांग्रेसियों ने आयरन लेडी इंदिरा गांधी को किया याद

Sun, 19 Nov 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
congress celebrated ex prime minister Indira gandhi birthday in nahan
कांग्रेस भवन नाहन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते
सचित्र-
विज्ञापन

नाहन में कांग्रेसियों ने आयरन लेडी इंदिरा गांधी को किया याद
धूमधाम से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती
भारत को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर किया खड़ा : अजय बहादुर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस भवन नाहन में पूर्व एवं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की 106 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने और अन्य कार्यकर्ताओं ने आयरन लेडी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कंवर अजय बहादुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि फौलादी इरादों और निडर फैसलों के लिए प्रसिद्घ रहीं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने इस कार्यकाल में भारतवर्ष को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर खड़ा किया। इंदिरा गांधी ने सच्चाई व निर्भीकता को अपने जीवन का मुख्य सिद्धांत बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कहा था कि अगर मैं देश के लिए मर भी गई तो मुझे गर्व होगा और मुझे विश्वास है कि मेरे खून का एक-एक कतरा देश को मजबूती प्रदान करेगा। उनकी यह बात आज सच हुई है।

वह बेशक हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके कृतित्व अब भी देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर, जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद, सचिव मनी राम पुंडीर, विनीत मोहिंद्रा, विनेश राणा, फकीर अहमद, नैन सिंह शर्मा, शिव चरण, हेमराज, महिला मंडल अध्यक्ष बिलकिश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed