फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress celebrate state govt. four years as black day in nahan

काले दिवस के रूप में मनाया सरकार का चार साल का कार्यकाल

Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
congress celebrate state govt. four years as  black day  in nahan
अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर नारेबाजी करते कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जयराम सरकार के चार साल के कार्यकाल को कांग्रेस ने काले दिवस के तौर पर मनाया। जिला मुख्यालय नाहन में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर भर में रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से उपायुक्त कार्यालय पहुंची जहां अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा और हस्तक्षेप की मांग की। साथ ही जनता को राहत दिलाने की मांग की। रोष रैली में जिलेभर से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस ने प्रदेश की जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने प्रदेश की जयराम सरकार को आजादी के बाद की सबसे विफल सरकार करार दिया। उन्होंने कहाकि आज प्रदेश सरकार अपने चार साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है लेकिन इस समय अवधि में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसाफिर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा कर रह गई है। युवाओं को रोजगार देने में भी सरकार नाकाम रही है। महंगाई से आज जनता त्रस्त है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पर्यटन की दृष्टि से भी विकास करवाने में यह सरकार असफल रही है। डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद प्रदेश को एक फूटी कौड़ी नहीं मिली।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कहा कि चार सालों में सरकार विकास को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रही है। धरातल पर कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता केवल बयानबाजी करने में आगे हैं। इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्यपाल से मांग करती है कि महामहिम राज्यपाल इस मामले में हस्तक्षेप कर जनता को राहत दें।

इस दौरान कांग्रेस ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल आगमन का स्वागत किया, तो वहीं मोदी सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार की तर्ज पर केंद्र की सरकार भी पूरी तरह से विफल रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक किरनेश जंग, प्रदेश सचिव अजय सोलंकी, योगेश गुप्ता, मंजूर अली, इकबाल मोहम्मद, अनूप ठाकुर, दयाल प्यारी, उपमा धीमान, ज्ञानचंद, नसीम मोहम्मद दीदान, सलीम अहमद, सायरा, आशा कुमारी और जियालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed