फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress and bjp leaders participated in hatti mahakhumli in silai sirmaur and give the support for their demand

जो कमियां हैं उसे दूर करेंगे, हाटियों का हक दिलाकर रहेंगे

Sat, 26 Feb 2022 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
congress and bjp leaders participated in hatti mahakhumli in silai sirmaur and give the support for their demand
जनजातीय दर्जे की मांग को लेकर शिलाई में हुई महाखुमली के दौरान थिरकती महिलाएं। - फोटो : NAHAN
शिलाई (सिरमौर)। अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोये हाटी समुदाय की महाखुमली में लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। शिलाई में आयोजित महाखुमली के दौरान लोग थिरकते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचे। हाथों में डांगरे उठाकर लोगों ने अपनी प्राचीन संस्कृति का परिचय दिया।
विज्ञापन

भारी बारिश के दौरान भी दूर-दूर से महिलाएं और पुरुष अपनी वेशभूषा में महाखुमली में शामिल हुए। हाथों में हुड़क, ढोल व दमानू आदि वाद्ययंत्रों के साथ रासे लगाते हुए लोगों ने महाखुमली में शिरकत की। इस दौरान तीन हजार के करीब लोग उमड़े।
विज्ञापन

हाटी महासम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, रेणुका के विधायक विनय कुमार और पूर्व विधायक बलदेव तोमर भी मौजूद रहे। दरअसल, जनजातीय दर्जा देने की मांग जोर पकड़ रही है। इस आंदोलन का दबाव अब राजनीतिक दलों पर भी पड़ने लगा है। यही कारण है कि शिलाई में शनिवार को हाटी की महाखुमली में निमंत्रण पर सांसद सहित गिरिपार क्षेत्र के विधायक और पूर्व विधायक भी पहुंचे और हाटी की मांग को समर्थन दिया। इस दौरान नेताओं ने अपनी बात भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल के सभी दलों के चुने हुए प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि जो कमियां रहीं, उसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने गत माह ही संसद में गिरिपार क्षेत्र की हाटी जनजातीय दर्जा देने की मांग को उठाया। उसके बाद जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की और हाटी मुद्दे की प्रगति रिपोर्ट की कॉपी उन्हें सौंपी।
शिलाई कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हाटी के लिए कुर्सी भी छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि महाखुमली में सभी नेताओं ने हाटी मुद्दे पर एकता का संदेश दिया है। हर राजनीतिक दल की यह मंशा है कि हाटी को जनजातीय दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने सांसद सुरेश कश्यप से भी आग्रह किया कि वह केंद्र में यह मांग जोरदार तरीके से उठाएं। उन्होंने राजनाथ सिंह के वायदे को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र में स्पष्ट बहुमत की सरकार है तो वह यह काम कर सकती है।
रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने कहा कि हाटी का मुद्दा जातिवाद, क्षेत्रवाद और राजनीति से ऊपर है। सभी राजनीतिक दलों ने प्रयास किए हैं। हमें मिल-जुलकर यह काम करना है और नौजवानों को न्याय दिलाना है।

शिलाई क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार और सांसदों ने गिरिपार क्षेत्र की हाटी जनजातीय दर्जा देने की मांग को हर स्तर पर रखा। अब मामला आरजीआई के पास है। राजनीति छोड़नी होगी तो वो भी छोड़ देंगे। वह जनता के साथ है। हर स्तर तक साथ रहेंगे। हाटी को जनजातीय दर्जा देने का समय आ गया है। केंद्र सरकार इस पर जल्द निर्णय ले। बिना राजनीति के यह लड़ाई लड़ना संभव नहीं। इसलिए हमें नेताओं को भी साथ लेकर चलना है। इस मौके पर हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed