Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   coat pant to students

Sirmour News: अब कोट-पैंट में नजर आएंगे प्राथमिक स्कूल प्रेमनगर के विद्यार्थी

Fri, 27 Mar 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
coat pant to students
निजी स्कूल की तर्ज पर शिक्षक सुविधाएं मुहैया करवाने का कर रहे प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक स्कूल प्रेमनगर के विद्यार्थी अब कोट-पैट में नजर आएंगे। स्कूल में कार्यरत प्रभारी मायाराम शर्मा और जेबीटी सृष्टि शर्मा ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों को कोट प्रदान किए हैं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से वादा किया था। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर विद्यार्थियों को कोट उपलब्ध करवाए गए हैं।

बता दें कि इस स्कूल में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तर्ज पर अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शिक्षकों के प्रयासों से विद्यार्थियों को ट्रैक सूट, टी-शर्ट, जूते, जुराबें, स्वेटर, स्कूल बैग, पानी की बोतलें, थाली पहले ही उपलब्ध करवाई जा चुकी है। अब कोट और शर्ट भी उपलब्ध करवाई गई है। इसके चलते स्कूल में विद्यार्थियों के नामांकन में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सादे समारोह में उच्च विद्यालय लझोगडी के प्रधानाचार्य तारा चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि केंद्रीय मुख्य शिक्षिका सरोज बाला विशेष अतिथि रहीं। कार्यक्रम का संचालन सृष्टि शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से एमडीएम कार्यकर्ताओं को ड्रेस कोड के अंतर्गत दो सूट भी प्रदान किए गए। अब विद्यालय में ड्रेस कोड लागू हो गया है। इस मौके पर माध्यमिक स्कूल के प्रभारी भविंद्र सिंह, टीजीटी नान मेडिकल अंशु कुमारी, शास्त्री जगत राम, प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी मायाराम शर्मा, जेबीटी सृष्टि शर्मा, पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंजू बाला, राजकुमार, मनीषा देवी, रंजना देवी, सपना देवी, दयावंती, तारा देवी, सरोज देवी, शीला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed