{"_id":"575310864f1c1bbe5310986c","slug":"cmo-cheking-the-clinic-and-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में सीएमओ की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ में सीएमओ की छापेमारी
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
झोलाछाप का क्लीनिक सील
राजगढ़ (सिरमौर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय शर्मा ने शनिवार को राजगढ़ इलाके में दबिश दी। स्थानीय अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के साथ ही सीएमओ ने विभिन्न क्लीनिकों में जाकर भी जांच पड़ताल की। इस निरीक्षण से इलाके में हड़कंप मच गया है। अस्पताल में सफार्ई व्यवस्था बेहतर नहीं होने पर उन्होंने अस्पताल के स्टाफ की खूब क्लास लगाई और सफाई व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी शनिवार सुबह राजगढ़ पहुंचे। उन्होंने स्थानीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में लेबर रूम, वार्ड व दवाइयों के स्टाक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सक को लेबर रूम में बेड की व्यवस्था ठीक करने व सरकारी दवाइयों का वितरण रोस्टर तैयार करने के आदेश दिए ताकि सभी 66 प्रकार की दवाइयां मरीजों को मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने अस्पताल में दाखिल मरीजों से भी फीड बैक लिया। इस दौरान उनके साथ बीएमओ डॉ. यशवंत सिंह भी उपस्थित थे। उधर, इसके बाद उन्होंने राजगढ़ और गिरिपुल में विभिन्न क्लीनिकों का निरीक्षण किया। लगभग आधा दर्जन दुकानों का निरीक्षण कर उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। हालांकि कहीं पर भी किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई। सीएमओ ने कहा कि कई इलाकों में बिना लाइसेंस के प्रेक्टिस की जा रही है जो कानूनन अपराध है। वह इन दिनों इसी की छानबीन पर निकले हैं। वहीं, अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन