{"_id":"576164284f1c1b953111bb08","slug":"cm-virbhadra-singh-warm-welcome-in-haripurdhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुरधार में वीरभद्र का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुरधार में वीरभद्र का जोरदार स्वागत
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। गिरिपार के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार पहुंचने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। खराब मौसम होने के बावजूद मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए यहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। चंद मिनटों के यहां पहुंचे वीरभद्र सिंह के समक्ष स्थानीय लोगों ने सड़क और पानी की समस्याएं भी रखीं।
वीरभद्र सिंह भीड़ देख गदगद हुए। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के कई नेता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि सीएम का कार्यक्रम शिमला जिला के कुपवी व अन्य हिस्सों में था। सीएम हरिपुरधार-संगड़ाह मार्ग से माइना बाग पहुंचे। यहां से हैलीकाप्टर में वह शिमला के रवाना हुए।