फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Cleanliness drive is being flouted in the panchayats

Sirmour News: सफाई अभियान की पंचायतों में उड़ रहीं धज्जियां

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive is being flouted in the panchayats
अमरकोट पंचायत घर के समीप जंगल के साथ लगते मार्ग पर फेंकी जा रही गंदगी। संवाद
शहरी क्षेत्र से लगती पंचायतों में पूरी तरह पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

एनएच, संपर्क सड़कों, स्कूल मार्ग व वन मार्ग पर लील रहे गंदगी के ढेर
एनएच-07 और 707 समेत संपर्क सड़कों के किनारे गंदगी ही गंदगी पसरी

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद शहरी क्षेत्र पांवटा साहिब और नेशनल हाईवे के साथ लगता पंचायतों में सफाई व्यवस्था पटरी से बुरी तरह उतर चुकी है। केंद्र व राज्य सरकार के सफाई अभियान की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है। इन पंचायतों की संपर्क सड़कों, देहरादून-पांवटा साहिब एनएच और पांवटा-शिलाई एनएच के आसपास कूड़े के ढेर से स्वच्छता अभियान पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। पातलियां, बद्रीपुर, अमरकोट व कुंजा आदि पंचायतों में शैक्षणिक संस्थानों व वनों को जाने वाले मार्गों पर भी गंदगी के ढेर लगा दिए हैं। बदबू इतनी की पास से निकलना तक दुभर होता जा रहा है।
पंचायत स्तर पर कूड़ा निस्तारण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसके लिए बजट प्रावधान भी नहीं है। कई बार पंचायत में कूड़े फेंकने वाली जगह पर आग भड़क जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में कचरे के संग्रहण, पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण के लिए कोई स्थायी व व्यवस्थित डंपिंग स्थल ही उपलब्ध नहीं है। शहरी क्षेत्र केदारपुर कूड़ा संयंत्र योजना से जोड़ा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

क्लीन पांवटा-ग्रीन पांवटा के संयोजक आरपी तिवारी, सदस्य पंकज भटनागर, मनिंदर सिंह, दिनेश शर्मा, भरत ठाकुर व सोनम ने बताया कि एनएच-07 पर पांवटा साहिब से माजरा सैनवाला तक जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। भूपपुर, बाता पुल के आसपास, सूरजपुर मालवा कॉटन के समीप से माजरा व सैनवाला तक कई स्थलों पर सड़क के दोनों तरफ गंदगी फेंकी जा रही है। बद्रीपुर पंचायत में दो निजी स्कूलों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर लोग कूड़ा फेंक रहे है। बच्चों को मुंह रुमाल से ढक कर चलना पड़ता है। ग्राम पंचायत अमरकोट में जंगल मार्ग व संपर्क मार्गों के आसपास कई स्थलों पर कूड़े फेंकने से दिक्कतें आ रही हैं। इनमें आग लगा दिए जाने से प्रदूषण होता है। अमरकोट में जंगल के साथ लगते रास्ते से सिंचाई नहर तक को लोगों ने कूड़ेदान ही बना डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ पांवटा साहिब विकास बंसल ने कहा कि धौलाकुआं में प्लास्टिक वेस्ट यूनिट प्रस्तावित है। इसके तैयार होने पर आसपास की पंचायत का कूड़ा-कचरा उस यूनिट में भेजा जाएगा।



---------
शहर के साथ लगती पंचायतों के साथ हो एमओयू साइन
भाटांवाली पंचायत के प्रधान राकेश चौधरी व कुंजा पंचायत प्रधान शिक्षा देवी ने कहा कि नगर परिषद से साथ आग्रह किया जाता रहा है कि साथ लगती पंचायतों के साथ एमओयू साइन करें। जिसमें कम से कम बजट में कूड़ा संयंत्र केदारपुर में पंचायतों का कूड़ा निस्तारण को पहुंचाया जा सके।

अमरकोट पंचायत घर के समीप जंगल के साथ लगते मार्ग पर फेंकी जा रही गंदगी। संवाद

अमरकोट पंचायत घर के समीप जंगल के साथ लगते मार्ग पर फेंकी जा रही गंदगी। संवाद

अमरकोट पंचायत घर के समीप जंगल के साथ लगते मार्ग पर फेंकी जा रही गंदगी। संवाद

अमरकोट पंचायत घर के समीप जंगल के साथ लगते मार्ग पर फेंकी जा रही गंदगी। संवाद

अमरकोट पंचायत घर के समीप जंगल के साथ लगते मार्ग पर फेंकी जा रही गंदगी। संवाद

अमरकोट पंचायत घर के समीप जंगल के साथ लगते मार्ग पर फेंकी जा रही गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed