फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cleaning roads

पंचायत ददाहू के वार्ड-4 में महिलाओं ने चलाया सफाई अभियान

Mon, 29 Feb 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Mon, 29 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
cleaning roads

 ग्राम पंचायत ददाहू के वार्ड-4 के तेली मोहल्ला में स्थानीय महिलाओं ने वार्ड की साफ-सफाई की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। महिलाओं ने अपने वार्ड को कूड़ा करकट मुक्त बनाने के लिए कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाया है। वार्ड की महिलाओं के इस कदम को सभी ओर प्रशंसा मिल रही है। महिलाओं ने वार्ड की गलियों, सड़कों, रास्तों व अन्य स्थानों पर पड़ने वाले प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई की है। साथ ही व्यर्थ पड़े कूड़े को एकत्रित कर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट किया।

विज्ञापन



इससे पूर्व महिलाओं की अगुवाई सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या रेणु शर्मा ने की। साथ ही महिलाओं के साथ संकल्प लिया कि हर माह वार्ड में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान महिलाओं ने अपने घरों में कूड़ेदान रखने का भी संकल्प लिया। साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक किया। महिलाओं ने निर्णय लिया कि वह वार्ड के तेल्ली मोहल्ले को गंदगी मुक्त करके ही दम लेंगी। वार्ड को आदर्श वार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सफाई अभियान के दौरान वार्ड सदस्य ओम प्रकाश, श्यामा देवी, किरण, लाजवंती, सरोज, सत्या देवी, संगीता, सुषमा, किरण ठाकुर, मेंहदो देवी सहित वार्ड की दर्जनों अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed