{"_id":"60e34a2d8ebc3e6a7d60e763","slug":"civil-judge-examination-nahan-news-sml3759413147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्छाद के शशिकांत ने उत्तीर्ण की सिविल जज परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पच्छाद के शशिकांत ने उत्तीर्ण की सिविल जज परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद उपमंडल की बाग पशोग पंचायत के निचला पांनवा निवासी शशिकांत शर्मा ने सिविल जज की परीक्षा उत्तीर्ण की है। शशिकांत शर्मा पच्छाद उपमंडल के दूसरे तथा सराहां बार एसोसिएशन के पहले जज बने हैं। शशिकांत शर्मा ने पीजी कॉलेज नाहन से 2006 में कला संकाय में स्नातक की। उसके बाद 2006 से 2009 तक हिमालयन कॉलेज कालाअंब से एलएलबी की। उसके बाद 2009 से 2011 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्राचार से एलएलएम किया।
इसके साथ ही 2009 से सराहां तथा जिला कोर्ट नाहन में प्रेक्टिस भी शुरू कर दी थी। वर्ष 2020 में हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सिविल जज की लिखित परीक्षा ली गई थी। इसके साक्षात्कार एक जुलाई से तीन जुलाई तक पब्लिक सर्विस कमीशन शिमला में लिए गए। तीन जुलाई देर रात को परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया।
शशिकांत शर्मा ने बताया कि वह पांच से छह घंटे सिविल जज की तैयारियां करते थे। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा परिजनों को दिया है। इसके साथ ही शशिकांत शर्मा ने बताया कि उनके पिता रमेश दत्त विद्युत बोर्ड से असिस्टेंट लाइनमैन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि माता लीला शर्मा गृहिणी है। उनके दो भाई प्रवीण शर्मा तथा श्याम दत्त हैं। शशिकांत शर्मा ने बताया कि वह तैयारियों के लिए अपने वरिष्ठजनों की लाइब्रेरी का उपयोग करते थे। इसके साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई भी किया करते थे।
विज्ञापन
------------