फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   City Council is not even aware of development works: Vikram

नगर परिषद को विकास कार्यों की जानकारी तक नहीं : विक्रम

Thu, 16 Jan 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
City Council is not even aware of development works: Vikram
नाहन में पत्रकारवारों से बातचीत करते वार्ड नंबर दो के पार्षद विक्रम वर्मा।
बोले, शहर में हो रहे अधिकतर कार्यों के लिए केंद्र से आ रहा पैसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वार्ड नंबर दो के पार्षद विक्रम वर्मा ने शहर में चल रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी नगर परिषद को नहीं होने का आरोप लगाया।
नाहन में प्रेसवार्ता में विक्रम वर्मा ने कहा कि शहर में एजेंसियों से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन कार्यों में पेश आ रही समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नगर परिषद को कार्यों की जानकारी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा नेता डॉ. राजीव बिंदल के शुक्रगुजार हैं कि उनकी बदौलत शहर में काम करने की संस्कृति ने जन्म लिया। इससे पहले तो राजा-महाराजाओं के समय में जो काम हुआ वो हुआ। इसके बाद बिंदल ने शहर में विकास कार्यों की झड़ी लगाई। इसके बाद शहर में काम करने की संस्कृति ने जन्म लिया।
उन्होंने कहा कि शहर में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, उनमें से 80 प्रतिशत कार्य केंद्र से आए पैसे से हो रहे हैं। शहर में विकास कार्य हों, वह भी चाहते हैं, लेकिन इसकी जानकारी नगर परिषद को भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे कई कार्यों के कारण लोगों को भी दिक्कत आ रही है, इसकी शिकायत वह नगर परिषद से कर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद उनकी समस्या से अंजान है।
विज्ञापन

ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि काम बाहरी एजेंसियों से करवाए जा रहे हैं, उनका नगर परिषद के साथ कोई सांमजस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कार्य एजेंसियों से ही करवाना है तो उस कार्य की जिम्मेदारी भी एजेंसी पर ही डालनी चाहिए न कि नगर परिषद पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed