{"_id":"686c08414949656b780296b4","slug":"chiram-katan-in-madana-panchyat-nahan-news-c-177-1-nhn1002-154326-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जंगल में चिरान-कटान की स्वीकृति मामले में मांगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जंगल में चिरान-कटान की स्वीकृति मामले में मांगी जांच
विज्ञापन
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा को शिकायतपत्र सौंपतें मंधाना पंचायत के ग्रामीण। संवाद
जंगल में चिरान-कटान की स्वीकृति मामले में मांगी जांच
मंधाना पंचायत के ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पांवटा साहिब विकास खंड की मंधाना पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने उपप्रधान हरिदत्त के नेतृत्व में सोमवार को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा को शिकायत पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों ने पंचायत की ओर से एक व्यक्ति को जंगल में चिरान-कटान की स्वीकृति जारी करने को लेकर जांच की मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप जड़ा कि स्वीकृति पत्र पर संबंधित पंचायत प्रधान और सचिव की मुहर और हस्ताक्षर हैं। आमसभा में पूछे जाने पर पंचायत प्रधान ने स्वीकृति देने की बात से मना किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि स्वीकृति पत्र किसने जारी किया और किसने प्रधान व महासचिव के हस्ताक्षरण व मुहर का दुरुपयोग किया है। ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया है।
....संवाद