{"_id":"61abb9502bf92073f33d5bb6","slug":"child-line-team-sirmaur-chek-24-shops-in-dadhahu-nahan-news-sml392382317","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड लाइन टीम ने ददाहू बाजार में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्ड लाइन टीम ने ददाहू बाजार में दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। चाइल्ड लाइन सिरमौर की टीम ने ददाहू बाजार में दबिश देकर करीब दो दर्जन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। टीम के सदस्य सुरेश पाल ने ददाहू के मुख्य बाजार में आउटरीच के तहत दुकानों, होटलों, ढाबों, किराना की दुकानों, मोमो शॉप और मिठाई आदि की दुकानों पर जाकर चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी बच्चे को मुसीबत में देखते हैं तो इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यह 24 घंटे चलने वाली सेवा है, जो जीरो से 18 साल तक के बच्चों की सहायता के लिए काम करती है। जो व्यक्ति इस नंबर पर कॉल करके सूचना देता है, उसका नाम और पता गुप्त रखा जाता है।
उन्होंने लोगों को चाइल्ड लेबर एक्ट की भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे यदि किसी भी दुकान और अन्य स्थान पर काम करते हुए पाए जाते हैं तो चाइल्ड लाइन को सूचित करें। इस दौरान टीम ने ददाहू बस अड्डा और होटल आदि में चाइल्ड लाइन के पंपलेट्स लगा कर लोगों को जागरूक भी किया।